कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, बड़े हमलों में था शामिल

कांकेर। आज सुबह जिले के सुरेली मनकोट में सर्चिंग पर निकले जवानों की मुठभेड़ माओवादियों से हो गई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भागने लगे। जवानों ने भाग रहे नक्सलियों का पीछा करते हुए एक नक्सली को धरदबोचा। पुलिस ने माओवादियों के ठिकाने से भारी मात्रा विस्फोटक भी बरामद किया, जिसमें 2 आर्ईईडी और एक पाइप बम शामिल हैं। जवानों ने मुठभेड़ के बाद कैम्प को ध्वस्त करने के साथ बम को भी डिफ्यूज किया। मौके से नक्सल समानों को भी जब्त किया। चुनाव के एक दिन पहले अंतागढ़ क्षेत्र में पुलिस और जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। मनकोट के मध्य कांकेर डीआरजी और बीएसएफ की टीम एवं नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह कऱीब 7-8 बजे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया। सभी पुलिस पार्टी और जवान सुरक्षित कैम्प पहुंच गए हैं। मौक़े से काफ़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और हथियार बरामद हुई है। मौक़े पर 2 आईईडी एवं एक पाइप बम मिला, जिसे नष्ट किया गया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भागने लगे। मौक़े से भागते हुए एक नक्सली मिलिशिया सदस्य को गिरफ़्तार किया गया। नक्सली का नाम मुकेश मंडावी (23 वर्ष) गांव मुरनार थाना ताड़ोकी निवासी है।