जानें अगस्त के महीने में पड़ने वाले तीज-त्‍यौहारों की तिथि और शुभ मुहूर्त

अगस्त के महीने में कई बड़े और महत्वपूर्ण व्रत आते हैं।
इनमें नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व शामिल हैं। शास्त्रों में इन व्रतों और पर्वों का अत्यंत महत्व है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं अगस्त 2023 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्यौहारों के बारे में।
अगस्त 2023 की प्रमुख तिथियां
1 अगस्त, दिन मंगलवार: श्रावण अधिक मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत, श्रावण अधिक पूर्णिमा
2 अगस्त, दिन बुधवार: पंचक प्रारंभ
4 अगस्त, दिन शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त, दिन सोमवार: श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार, महाकाल सवारी, पंचक समाप्त
8 अगस्त, दिन मंगलवार: श्रावण अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत, अधिक कालाष्टमी
12 अगस्त, शनिवार: परम एकादशी (एकादशी में चावल क्यों नहीं खाते हैं)
13 अगस्त, दिन रविवार: परम एकादशी पारण, श्रावण अधिक प्रदोष व्रत
14 अगस्त, दिन सोमवार: श्रावण अधिक मास का चौथा सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, महाकाल सवारी, पुष्य नक्षत्र
15 अगस्त 2023, दिन मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस, श्रावण अधिक मास का पांचवां मंगला गौरी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
16 अगस्त, दिन बुधवार: श्रावण अधिक मास समाप्त, श्रावण अधिक अमावस्या, पारसी नववर्ष
17 अगस्त, दिन गुरुवार: सिंह संक्रान्ति, चन्द्र दर्शन
18 अगस्त, दिन शुक्रवार: स्वामी करपात्री महाराज जयंती
19 अगस्त, दिन शनिवार: हरियाली तीज, झूला प्रारंभ
20 अगस्त, दिन रविवार: विनायक चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत
21 अगस्त, दिन सोमवार: नाग पंंचमी, सावन सोमवार व्रत, महाकाल सवारी, चरक जयंती, प्रयागराज की तक्षक पूजा का दिन
22 अगस्त, दिन मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती, श्रावण मास का मंगला गौरी व्रत, स्कन्द षष्ठी
23 अगस्त, दिन बुधवार: गोस्वामी तुलसीदास जयंती, मोक्ष सप्तमी
27 अगस्त, दिन रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी (पवित्रा एकादशी)
28 अगस्त, दिन सोमवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण, श्रावण मास का सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत, महाकाल सवारी
29 अगस्त, दिन मंगलवार: श्रावण मास का मंगला गौरी व्रत, ओणम, श्रावणी उपाकर्म
30 अगस्त, दिन बुधवार: रक्षाबंधन पर्व, हयग्रीव जयंती, श्रावण पूर्णिमा व्रत, पंचक प्रारंभ
31 अगस्त, दिन गुरुवार: गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावण मास की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती
अगस्त 2023 की प्रमुख तिथियों के शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज 2023 (Hariyali Teej 2023)
सावन हरियाली तीज तिथि आरंभ: 18 अगस्त, दिन शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय), रात 8 बजकर 2 मिनट
सावन हरियाली तीज तिथि समापन: 19 अगस्त, दिन शनिवार, रात 10 बजकर 19 मिनट
उदया तिथि के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को मनाई जाएगी।
पूजा का सुबह का मुहूर्त: 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट
पूजा का शाम का मुहूर्त: 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 45 मिनट
नाग पंचमी 2023 (Nag Panchami 2023)
सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि आरंभ: 20 अगस्त, दिन रविवार, रात 12 बजकर 23 मिनट
सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि समापन: 21 अगस्त, दिन सोमवार, रात 2 बजे
उदया तिथि के अनुसार, नाग पंचमी की पूजा 21 अगस्त को की जाएगी।
पूजा का मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 53 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट
रक्षाबंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023)
सावन पूर्णिमा तिथि आरंभ: 30 अगस्त, दिन बुधवार, दोपहर 12 बजकर 29 मिनट
सावन पूर्णिमा तिथि स्मपान: 31 अगस्त, दिन गुरुवार, सुबह 8 बजकर 35 मिनट
हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल सावन पूर्णिमा 30 अगस्त को पड़ रही है।
रक्षाबंधन का पर्व भी 30 अगस्त, दिन बुधवार का ही माना जाएगा।
हालांकि भद्रा का साया 30 तारीख को पूरे दिन रहने वाला है।
ऐसे में 31 अगस्त, दिन गुरुवार को भी रक्षाबंधन मनाना शुभ रहेगा।
राखी बांधने का मुहूर्त: 30 अगस्त को रात 9 बजकर 1 मिनट से 5 मिनट
इसके अलावा, 31 अगस्त को पूरे दिन कभी भी राखी बांधी जा सकती है।
अधिक मास सोमवार तिथियां 2023 (Adhik Maas Monday Dates 2023)
7, 14, 21 और 28 अगस्त।
ये है अगस्त 2023 में आने वाले सभी व्रतों और त्यौहारों की सूची। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक