स्वास्थ्य कर्मी ने पति से अलग रह रही महिला के साथ किया रेप, गिरफ्तार

जांजगीर। परित्यक्ता महिला को शादी का झांसा देकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगातार दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब शादी के लिए दबाव बनाया ताे वह मुकर गया। इधर घटना के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कोथारी में पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। बिर्रा पुलिस के अनुसार देवरनी का हेमलाल मनहर (52) कोरबा जिला के कोथारी में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है। उसकी पहचान 37 वर्षीय महिला से हुई।

महिला को उसका पति छोड़कर चला गया है, इसका फायदा उठाते हुए हेमलाल ने महिला को शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने जब उसपर शादी करने का दबाव बनाया तो हेमलाल टालमटोल करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक