हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में 1 मार्च को बारिश-बर्फबारी का यैलो अलर्ट

शिमला। हिमाचल में फिर से मौसम अपने मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, ऐसे में 27 फरवरी को प्रदेश में मौसम खराब रह सकता है, वहीं 28 फरवरी और एक मार्च को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के किसानों-बागवानों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 27 फरवरी को भी एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 1 मार्च के लिए ऊंचाई वाले कई भागों में भारी बारिश व बर्फबारी का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं मध्य व निचले एक-दो भागों में 28 फरवरी व 1 मार्च को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार 1 मार्च को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला व लाहौल-स्पीति जिले के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।
प्रदेश में ड्राई स्पेल जारी है। बारिश-बर्फबारी अभी तक सामान्य से 30 फीसदी कम हुई है। जिसके कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति चल रही है। लगातार खिल रही धूप के कारण तापमान में भी काफी ज्यादा बढ़ौतरी हो गई है। फ रवरी महीने मेंं तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं लेकिन शनिवार को ऊना शहर का पारा 32 डिग्री को छू गया था। विंटर सीजन में बारिश बर्फ बारी अभी भी सामान्य से कम हुई है। लगातार खिल रही धूप से हिमाचल में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना जिला में दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं राजधानी शिमला में 18.2, कुफरी 12, डल्हौजी 13.0, चम्बा 24.5, केलांग 5.0, कांगड़ा 26.3, हमीरपुर 26.5, सुंदरनगर 26.0, कल्पा 13.0, रिकांगपिओ 18.1, बिलासपुर 29.0, कसौली 19.2 और धौलाकुआं 27.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक