Breaking NewsTop Newsछत्तीसगढ़भारतराज्य

कबीर नगर इलाके में 2 महिलाओं ने एक महिला को पीटा

रायपुर। राजधानी में 2 महिलाओं ने मिलकर एक महिला को पीट दिया। महिलाओं के बीच आपस में पुरानी बात को लेकर विवाद था। इसके बाद आरोपी दोनों महिलाओं ने पहले गालीगलौज शुरू की, फिर लात-घूंसे बरसाए। इस मारपीट में पीड़ित महिला को काफी चोट आई है। मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है।

कबीर नगर थाना इलाके के वाल्मीकि नगर की रहने वाली विभा देवी ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। वो मजदूरी का काम करती है। 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे वो अपने घर पर थी, तभी पास में रहने वाली साधना यादव और गुंजा यादव उसके घर के बाहर आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगी। दोनों पुरानी रंजिश को लेकर नाराज थी।

जब विभा ने इन्हें गाली देने से मना किया, तो दोनों बिफर पड़ीं। उन्होंने लात-घूंसे और डंडे से मारकर महिला पर हमला कर दिया। इस मारपीट में महिला के सिर से खून निकलने लगा। जिसके बाद आसपास मौजूद पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। इस मामले में कबीर नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक