लव कुश वाटिका जिले के लिए बड़ी सौगाटी, पर्यटन बढ़ाने में अहम साबित होगी

बूंदी। बूंदी खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि लवकुश वाटिका बूंदी जिले में पर्यटन को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण साबित होगी। चांदना मंगलवार को राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत भीमलत की प्राकृतिक वैली में जिला स्तरीय वन महोत्सव एवं 2 करोड़ की लागत से बनाई गई लवकुश वाटिका के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। आने वाली पीढ़ी के लिए जंगलों को संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लव कुश वाटिका के रूप में बूंदी जिले को बेहतरीन सौगात दी है। वन विभाग कई सालों से वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करते हुए आमजन की पर्यावरणरूपी धरोहर की रक्षा कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्ती जरूरत है। राज्य मंत्री चांदना ने कहा कि बूंदी में जिले में टाईगर सेंचुरी का होना सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में इससे जो पर्यटन इंण्डस्ट्रीज विकसित होगी, उससे जिले की 10 प्रतिशत आबादी को रोजगार के अवसर मिलेंगे। टाईगर सेंचुरी बूंदी जिले के लिए वरदान साबित होगी। सेंचुरी की भौगोलिक परिस्थिति ऐसी है, जिससे इसका लाभ हर जिलेवासी को मिलेगा। टाईगर रिजर्व की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। जिले को विकास के पथ पर आगे ले जाने में टाईगर सेंचुरी बडा माध्यम बनेगी। उपवन संरक्षक ओपी जांगिड ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल वन महोत्सव का आयोजन जाता है।
लव कुश वाटिका को पर्यटन की दृष्टि से देखते हुए आकर्षक व सुंदर रूप दिया गया है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धार्मिक पर्यटन एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह वाटिका बहुपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम में पर्यावरणविद पृथ्वी सिंह राजावत ने भीमलत व बून्दी जिले की प्राकृतिक जैवविविधता की जानकारी दी। इस दौरान राज्यमंत्री ने फीता काटकर लव कुश वाटिका को आम जनता के लिए खोला। बाद में 74 वें जिला स्तरीय वन महोत्सव के तहत विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ानाथावतान इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण में सहयोग किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री चांदना ने पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। समारोह में वन विभाग के द्वारा जिले में वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने तथा गुढ़ा स्कूल में तितली उद्यान विकसित करने के लिए पूर्व मानद वन्यजीव प्रतिपालक पृथ्वी सिंह राजावत को जिला स्तरीय वृक्ष वर्धक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द नाहर फाउंडेशन , करण सिंह गुढ़ा फार्म, राधेश्याम सैनी, कृष्ण मुरारी शर्मा, आदि को भी उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उप वन संरक्षक रामगढ़ विषधारी अभयारण्य संजीव शर्मा, बलभद्र सिंह, वन्यजीव प्रेमी बिट्ठल सनाढ्य, गुढ़ा सरपंच कालू लाल, नीम का खेड़ा सरपंच भोपाल सिंह चौहान, बलराज सिंह गुढ़ा फार्म, रामकरण गुर्जर सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। संचालन भूपेंद्र कुमार शर्मा ने किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक