क्या आप जानते है काफल के बेहतरीन फायदे

आपने कई तरह के बेर खाएं होंगे, पर क्या आपने कभी बेबेरी (bayberry) का सेवन किया है? बेबेरी को हिंदी में काफल कहा जाता है, जो हिमालयी क्षेत्र में पाए जाने वाला एक ख़ास फल है। इसका स्वाद मीठा और तीखा होता है और इसे कई मेडिसिन में उपयोग भी किया जाता है। अप्रैल में आने वाले इस फल की अवधि ज़्यादा लंबी नहीं होती है इसलिए ये स्थानीय मंडी में ही बिक जाता है।
काफल में कैरोटीन (carotene), राइबोफ्लेविन (riboflavin), विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसका प्रयोग अधिकतर औषधि के रूप में किया जाता है।
चलिए जानते हैं   7 बेहतरीन फायदों के बारे में……
1. सर्दी जुखाम से राहत: काफल आपके शरीर को फ्लू, जुखाम, सर्दी और खांसी जैसी समस्या से राहत देता है। साथ ही सर्दी में होने वाली सूजन और इन्फेक्शन से भी दूर रखता है।
2. मसूड़े होते हैं सेहतमंद: काफल के सेवन से आपके मसूड़े सेहतमंद रहते हैं। कई टूथपेस्ट के इंग्रेडिएंट (ingredient) में काफल के तेल को शामिल किया जाता है।
3. पीरियड्स में सहायक: काफल महिलाओं के पीरियड्स में होनी वाली समस्या को कम करता है। काफल के सेवन से पेट में दर्द, अनियमित पीरियड्स जैसी कई समस्याओं से राहत मिलती है।
4. पाचन के लिए फायदेमंद: अगर आप डायरिया या पाचन से संबंधित समस्या से परेशान हैं, तो आप काफल की चाय का सेवन कर सकते हैं। काफल पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
5. किडनी रहती है सेहतमंद: काफल के सेवन से आपके किडनी में सूजन की समस्या से राहत मिलती है, साथ ही काफल आपको यूरिन इन्फेक्शन से दूर रखता है।
6. स्किन इन्फेक्शन से राहत: काफल आपके स्किन इन्फेक्शन या त्वचा में घाव के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि ये आपके शरीर में रक्त के संचार को बढ़ाता है। अगर आप सनबर्न या सिर में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो आप काफल के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
7. बुखार से देता है राहत: अगर आप बुखार से पीड़ित हैं तो काफल आपके बुखार से संबंधित लक्षण को कम करता है। साथ ही एंटी-बायोटिक में भी काफल का प्रयोग किया जाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक