भरतपुर अज्ञात कारणों से पशुचारे में लगी आग, 80 मन पशुचारा जलकर खाक

राजस्थान : भुसावर उपखण्ड के गांव रणधीरगढ़ निवासी खेत मे रखे पशुचारे में रविवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। भुसावर दमकल ने एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय पर दमकल के पहुंच जाने पर आस-पास पशुचारे को बचा लिया गया। दमकलकर्मी नबल हरसाना ने बताया उपखंड के गांव रणधीरगढ़ निवासी यादराम पुत्र प्रभु दयाल शर्मा का पशु चारा खेत में ही रखा था। जिसमे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

जिसकी सूचना तुरंत थाना भुसावर को दी, थाना से सूचना मिलते ही चालक दशरथ गुर्जर दमकलकर्मी लोकेश सैनी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से एक घंटा में आग पर काबू पाया। अगर समय पर सूचना न मिलती ओर दमकल नही पहुंच पाती तो किसानों का काफी नुकसान हो जाता।
हालांकि इसमें 80 मन पशुचारा जलकर खाक हो गया। इस दौरान हवा तेजी से बह रही थी, जिसके चलते उसके पास रखे अन्य किसानों के पशुचारे को बचाने की चुनौती थी। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया गया। तब जाकर लोगो ने राहत महसूस की।