बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं आम के पत्ते

फलों का राजा माना जाने वाला आम हम सभी का प्रिय फल है। इसके तरह-तरह के व्यंजन हमें बड़े लुभावने लगते हैं। पर क्या आपको पता है कि इसकी पत्तियां भी बड़ी किफायती है। आमतौर पर यह पूजा में ही उपयोग होती है पर इसमें कई औषधीय गुण होते हैं और यह पोषक तत्वों से भरा होता है।
आइए जानते हैं आम के पत्तों के फायदे –
1 आम के पत्ते बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। यह बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ना रोकते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे यह बालों की रक्षा करते हैं।
2 आम की पत्तियां ब्लडप्रेशर को संयमित रखती है। इसके पत्तों को उबाल कर काढ़े के रूप में पीने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
3 आम के पत्तों को रातभर भिगोकर रख कर अगले दिन सुबह खाली पेट उसके पानी को पीते हैं तो इससे पेट से सम्बंधित समस्याओं का निधान होता है और पाचन क्रिया भी सुधरती है।
4 आम के पत्तों के पाउडर को एक चम्मच मात्रा में पानी में मिला कर रख दें, इसे रातभर रखे रहने देने के बाद सुबह पीएं। इस पानी से आपका किडनी स्टोन ठीक हो जाएगा। वह यूरिन के माध्यम से निकल जाती है। यह किडनी स्टोन की समस्या में बहुत कारगर इलाज है।
5 आम के पत्तों का सबसे ज्यादा इलाज डायबिटीज में होता है। यह बहुत ही बढ़िया, सस्ता और कारगर इलाज है। पत्तियों में एंथोसायनीडिन टैनिन होता है जो मधुमेह में लाभकारी होता है।
आम के पत्तों का पाउडर बना कर रख लें और प्रतिदिन एक चम्मच पानी के साथ लेना चाहिए। इसी के साथ रात में पत्तों को उबाल लीजिए और रातभर रखे रहने के बाद सुबह खली पेट छानकर पी लीजिए। यह दोनों तरीके से आम के पत्तों का सेवन कई लाभ पहुंचाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक