चोरी से बनाई करोड़ों की संपत्ति, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने चोरियां करके करोड़ों की प्रॉपर्टी खड़ी कर ली। इस चोर ने दिल्ली से लेकर नेपाल तक चोरी के बूते संपत्तियां बनाई थीं। इस आरोपी ने दिल्ली में 200 चोरियों को अकेले ही अंजाम दिया था। उसे अलग नामों से नौ बार अरेस्ट किया गया, लेकिन फैमिली की जानकारी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि सिद्धार्थ नगर में आरोपी ने पत्नी के नाम पर गेस्ट हाउस और खुद के नाम पर नेपाल में होटल खोल रखा था। चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लखनऊ और दिल्ली में अपना मकान बनाया। साल 2001 से 2023 तक 15 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, मॉडल टाउन पुलिस ने घर में चोरी के आरोप में एक करोड़पति होटल कारोबारी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मनोज चौबे के तौर पर हुई है। वह करीब 25 साल से परिवार से छिपकर दोहरी जिंदगी जी रहा था। आरोपी ने अकेले करीब 200 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मनोज ने परिवार के लिए लखनऊ में मकान बनवाया। करोड़ों की संपत्ति और लाखों का किराया आने के बाद भी वह दिल्ली में चोरी करने के लिए आता रहता था। चोरी की एक वारदात में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मनोज का चेहरा दिख गया। इसके बाद एक जगह स्कूटी से घूमता दिखाई दिया। पुलिस ने जब स्कूटी के नंबर की जांच की तो पता चला कि स्कूटी किसी विनोद थापा ने खरीदी है।
दरअसल, मनोज ने नेपाली मूल की युवती सपना से शादी की थी। उसे चोरी छिपे दिल्ली में रखे हुए था। सपना का भाई विनोद भी यहां रहता है। विनोद ने पुलिस को बताया कि स्कूटी उसके जीजा लेकर घूमते हैं। इसके बाद दस जुलाई को पुलिस ने आरोपी मनोज को दबोच लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक