भारत ने नीदरलैंड को दिया 411 रनों का टारगेट

World Cup 2023! भारत ने नीदरलैंड को 411 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 128 रन बनाए। नीदरलैंड के लिए वैन डेर मर्वे, पॉल वैन मीकेरेन और लीडे ने 1-1 विकेट लिया। वैन बीक काफी महंगा साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 107 रन लुटाए।

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 32 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित शर्मा ने 61 रन की पारी खेली। विराट कोहली 56 गेंद में 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का 200 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा था। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 150 से ज्यादा रन की साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर 350 के पार पहुंचाया। श्रेयस अय्यर ने 84 गेंद में शतक पूरा किया।