बांद्रा से दिखेगा मुंबई का विहंगम नजारा, ऊंची छत बनाई जाएगी

विशेष संवाददाता मुंबई : बांद्रा रिक्लेमेशन में जल्द ही एक ऊंचा, शीशे से ढकी पारदर्शी छत का निर्माण किया जाएगा, ताकि आगंतुकों को मुंबई शहर का विहंगम दृश्य दिखाई दे सके। इस छत से पूरी मुंबई को देखना संभव होगा। एमएमआरडीए इस परियोजना को पूरा करने जा रहा है, हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बजट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई।
मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (MMRDA) की बजट बैठक हाल ही में आयोजित की गई थी। इसमें ‘मुंबई आई’ नाम के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना को स्थापित करने के लिए एमएमआरडीए को नोडल संस्था के रूप में मंजूरी दी गई है। तदनुसार, MMRDA को अब इस परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवहार्यता अध्ययन करने की अनुमति प्राप्त हो गई है।
इस मंजूरी के बाद एमएमआरडीए अब इस परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए निविदाएं आमंत्रित करेगा। उस रिपोर्ट के आधार पर ‘मुंबई आई’ की स्थापना की जाएगी। यह प्रोजेक्ट पहले से ही प्लान किया हुआ था। लेकिन उस समय इसकी जगह फिक्स नहीं थी। अब इसके लिए बांद्रा रिक्लेमेशन एरिया तय किया गया है। इसलिए उसी हिसाब से अब इस प्रोजेक्ट की तैयारी की जा रही है।
पर्यटकों को लंदन शहर का विहंगम दृश्य देने के लिए ‘लंदन आई’ बनाया गया है। यह प्रोजेक्ट जमीन से 135 मीटर यानी 443 फीट की ऊंचाई पर है। ‘मुंबई आई’ का निर्माण भी इसी तरह किया जाएगा। एमएमआरडीए जल्द ही इसके लिए टेंडर की घोषणा करेगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक