दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, रोजगार सहायक की दर्दनाक मौत

बलरामपुर। रामानुजगंज जिले के ग्राम चुटईपाठ रोड पर 2 बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोजगार सहायक की अंबिकापुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मामला सामरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम चुटईपाठ निवासी धनेश्वर नगेशिया (34 वर्ष) ग्राम पंचायत जिगनिया में ग्राम रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ था। वह गुरुवार को जनपद पंचायत कुसमी के सभा कक्ष में एसडीएम और एसडीओपी द्वारा रखी गई बैठक में शामिल होने के लिए गया था। वो यहां से शाम को बाइक क्रमांक सीजी 15 डीआर 5928 से वापस चुटईपाठ लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में अंबाकोना मोड़ के पास चुटईपाठ की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जमकर भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में धनेश्वर नगेशिया के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरे बाइक पर सवार दंपती शांति और मंगल साय भी घायल हो गए। मृतक के परिजनों को जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा चंदा जमा कर सहायता राशि प्रदान की गई। घटना की जानकारी मिलते ही चुटईपाठ निवासी भाजयुमो मंडल महामंत्री विवेक कश्यप ने अपने निजी वाहन से घायलों को पहले कुसमी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रोजगार सहायक धनेश्वर नगेशिया को विवेक कश्यप निजी वाहन से ऑक्सीजन लगवाकर अंबिकापुर ले गए, इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जनपद पंचायत और मनरेगा के अधिकारी-कर्मचारी परिजनों की मदद के लिए आगे आए। सभी ने चंदा जमा कर शुक्रवार को मृतक के गांव जाकर परिजनों को 30 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक