Breaking NewsTop Newsदिल्ली-एनसीआरभारतराज्यहरियाणा

भाभी संग देवर ने किया बलात्कार, केस दर्ज

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में महिला ने अपने पति व देवर पर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही मायके से बुलेट बाइक या फिर तीन लाख रुपये लाने को कहा। ससुराल वालों पर निजी अस्पताल में जबरन उसका गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दीशिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में उसे हर प्रकार का घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद से ही उसे कम दहेज लाने को लेकर ताने मारे जाने लगे। वह बुलेट बाइक या फिर मायके से तीन लाख रुपये लाने की मांग करने लगे।

आरोप है कि पति उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध जबरन बनाता था। देवर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसने अपनी सास, जेठ, जेठानी को भी बताया लेकिन वह उसे ही भला बुरा कहते। ससुराल वालों द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई। एक दिन ससुराल वालों ने नशीला पदार्थ देकर उसे नग्न अवस्था में सड़क पर छोड़ दिया। यह पता लगते ही मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। आरोप है कि पति माफी मांग कर उसे अपने साथ ले गया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे गर्भपात कराने के लिए उसे धोखे से गलत दवाइयां खिलाई। निजी अस्पताल में जबरन उसका गर्भपात कराया गया।

बाद में देवर ने नशीली दवाई देकर जबरन उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ समय बाद पति व देवर किसी अनजान लड़की को घर में ले आए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे। आरोपियों ने उसे कमरे से निकाल दिया। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मारपीट के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। पता लगने पर मायके वाले उसे साथ ले गए। आरोप है कि नवंबर 2022 को उसके ससुराल वाले कुछ लोगों के साथ उसके मायके आए और उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक