धूमधाम से मनाया नौगांवा सांवलिया सेठ का सातवां पाटोत्सव

भीलवाड़ा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा में संचालित माधव गौशाला परिसर के सांवलिया सेठ मंदिर का सातवां पाटोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को मोर पंख एवं दूधिया रोशनी से सजाया गया। महोत्सव के दौरान भव्य बेवाण झांकी में ठाकुर जी ने भक्तों को घर-घर दर्शन दिए। भक्तों के घरों से लाये गए व्यंजनों से ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। बनारस की तर्ज पर ठाकुर जी की महा आरती की गई और सुबह विद्वान पंडितों के मंत्रोचार के साथ ठाकुर जी का दूध से अभिषेक भी हुआ। प्रवक्ता सुनील नवाल ने बताया कि शनिवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 तक गाजे बाजे के साथ बेवाण में ठाकुर जी सैकड़ो भक्तों के साथ गाडरमाला पहुंचे।

इससे पूर्व मंदिर में ठाकुर जी का सुबह 7:30 बजे 11 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच दुग्धाभिषेक हुआ। प्रातः 9:15 बजे इन्हीं पंडितों के सानिध्य व मंत्रोच्चार के बीच हवन अनुष्ठान सामूहिक रूप से हुए। प्रातः 10:00 बजे पुर के पद यात्रियों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गय्या। दोपहर 12:30 बजे भक्तों के घरों से ले गए विभिन्न व्यंजनों से ठाकुर जी को 56 भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। महा आरती शाम 6:15 बजे बनारस की तर्ज पर हुई। शाम 4:00 बजे गाडरमाला स्थित सुखमाल अजमेरा के नोहरे में रामायण पर स्वामी त्रंयबकेश्वर चैतन्य महाराज के दिव्य प्रवचन हुए। भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजन पेश किए गए जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार बम्ब, सचिव सत्यप्रकाश गगड़, मंदिर व्यवस्था प्रबंधन प्रमुख गोविंद प्रसाद सोडानी, मदनलाल धाकड़, भंवरलाल दरगड़, हेमंत शर्मा, अजीत सिंह, दुर्गा शंकर शर्मा, अशोक काबरा, भेरू सिंह मुजरास, राकेश खोईवाल सहित सभी कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग रहा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक