जाद नगर पनियाला रोड पर प्रस्तावित कार्मिक अनशन स्थगित: विकास त्यागी

रुड़की: आजादनगर-पनियाला रोड की शासन द्वारा स्वीकृति होकर सड़क निर्माण हेतु बजट रिलीज होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा प्रदेश महासचिव कांग्रेस पार्टी विकास त्यागी के नेतृत्व में प्रस्तावित धरना व क्रमिक अनशन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए क्षेत्रवासियों ने विधायक हाजी फुरकान अहमद एवं मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने बताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने इस सड़क के निर्माण हेतु कई बार प्रदर्शन, जुलूस एवं स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए थे। अब क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर बजट जारी कर दिया गया है।शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा और क्षेत्रवासियों को टूटी हुई सड़क से हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। जलभराव की समस्या का समाधान भी शीघ्र ही कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सडक निर्माण की स्वीकृति मिलने पर विधायक हाजी फुरकान अहमद एवं मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्रवासियों की तरफ से उनका अभिनंदन किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर उनके द्वारा प्रस्तावित धरना एवं क्रमिक अनशन का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। आभार व्यक्त करने वालो में काग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्कीराज सैनी, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सेवाराम त्यागी, प्रेम सिंह रावत, नवीन जैन, विक्रांत पुंडीर, सहदेव त्यागी, एडवोकेट नरोत्तम त्यागी, राकेश त्यागी, राजकुमार त्यागी, प्रवीण रोड, शिवकुमार त्यागी,नरेश चमोली, देवेंद्र रावत, सतीश त्यागी, राजेश त्यागी, एन के शर्मा, कपिल त्यागी, योगेन्द्र त्यागी, सूबेदार सुशील त्यागी, कपिल चौधरी, जितेन्द्र पुंडीर, सतवीर त्यागी, विजय परमार, हार्दिक-त्यागी आदि प्रमुख हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक