वास्तु शास्त्र में कनेर के पौधे का विशेष महत्व

कनेर के पौधे ; हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कनेर के पौधे का विशेष महत्व है। कनेर के पौधे फूल बहुत सुंदर होते हैं। कनेर के पौधे के फूल वास्तु शास्त्र अनुसार बहुत उपयोगी है। कनेर के फूल सफेद , लाल ,पीला , रंग का होता है। ये फूल घर को और भी खूबसूरत बना देंगी। घर को वास्तु शास्त्र अनुसार कई लाभ भी देगा तो जानिए वास्तु शास्त्र में कनेर के फूल के क्या महत्व है।

कनेर के पौधे का महत्व:-
वास्तु शास्त्र के अनुसार कनेर का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करके शुभकर्ता माना गया है।
कनेर का पौधा मन को शांत रखता है और वातावरण में सकारात्मकता लाता है।
इस पौधे को उचित नक्षत्र और वार को घर के आंगन में लगाना चाहिए।
कनेर का पौधा गार्डन की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है।
सफेद कनेर के फूलों को मां लक्ष्मीजी की पूजा में रखा जाए तो माता प्रसन्न होकर जातक के घर ठहर जाती है।
कहते हैं कि जिस तरह कनेर का पेड़ पूरे साल फूलों से भरा रहता है उसी प्रकार इसे घर में लगाए जाने से पूरे साल घर में धन का आगमन रहता है।