कांग्रेस को नहीं दिखता केंद्र सरकार की तरफ से करवाया विकास

शिमला। सांसद सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस को केंद्र सरकार की तरफ से करवाया गया विकास नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कोसने वाले कांग्रेस नेता यह भूल गए हैं, राज्य सरकार की तरफ से जो भी नियुक्तियां की गई हैं, वह सरकारी कोष पर बोझ डाल रही हैं। सुरेश कश्यप ने यहां जारी बयान में कहा कि आज से पहले वर्ष 2014 तक देश में 74 हवाई अड्डों का निर्माण किया गया था। वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 148 हो गई। इसी तरह वर्ष 2014 में 91287 किलोमीटर राजमार्ग थे, जो आज बढ़कर 145155 किलोमीटर हो गई है। इसी तरह रेलवे लाइन और जलमार्ग के क्षेत्र में अनेकों कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि आज देश में 23 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, जो आधुनिक सुविधाओं से संपन्न हैं, ऐसे में कांग्रेस नेताओं की तरफ से फैलाया जा रहा झूठ ज्यादा समय नहीं चलेगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल की तरफ से की गई बयानबाजी पर पटलवार करते हुए कहा है कि वह सच बोलें। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि उनकी तरफ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणियां निंदनीय हैं। भाजपा मुख्यालय दीपकमल शिमला में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सांसद सुरेश कश्यप एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक