विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान तो छत से कूदी पत्नी, हालत गंभीर

उन्नाव। उन्नाव की सदर कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला जवाहर नगर में पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद पति ने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फांसी लगा जान दे दी। पति के फांसी लगाने के बाद पत्नी ने भी छत से छलांग लगा दी। पत्नी को घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं कोतवाली पुलिस ने जांचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मां ने ससुरालियों पर मारने के लिए दौड़ने पर बेटी के कूदने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालियों ने भी पुलिस को तहरीर दी गई। बता दें कि अभिषेक (30) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह बब्बू सदर कोतवाली के मोहल्ला जवाहर नगर में रहता था। वह कानपुर स्थित सर्राफा दुकान में नौकरी करता था। उसकी शादी बीती 29 मई को सोहरामऊ थानाक्षेत्र निवासी राम शंकर की बेटी लक्ष्मी उर्फ शीलू से हुई थी। पत्नी के अक्सर मायके जाने, फोन से बात करने और पति के शराब पीने की वजह से दोनों में विवाद होता था।
रविवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। जिसके बाद अभिषेक ने रात में कमरे में लगे पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इसके बाद पत्नी लक्ष्मी भी संदिग्ध हालत में छत से गिर गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक का शव फंदे से उतरवाकर मोर्चरी भेजा।
जानकारी होने पर महिला की मां किरण व पिता सहित अन्य परिजन दामाद के घर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ अभद्रता की गई। बेटी के गिरने की जानकारी पर वे लोग अस्पताल गए। जहां से उसे पहले हैलट फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मां किरण ने बताया कि दामाद के फंदे से लटकने के बाद घर वालों ने बेटी को मारने के लिये दौड़ाया था। मार के डर से वह छत से कूद गई। उधर अभिषेक को मौत पर दिव्यांग मां माया सिंह, भाई विकास व आकाश बिलख उठे। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल अश्वनी मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक