Independence Day पर आपके एथनिक लुक्स को खास बनाएंगे ये दुपट्टा डिजाइंस

लाइफस्टाइल: स्वतंत्रता दिवस पर अक्सर लड़कियां व्हाइट कुर्ती पहनना पसंद करती हैं। व्हाइट कुर्ती को अगर आप कलरफुल दुपट्टे के साथ स्टाइल करेंगी, तो इससे आपको बेहद आकर्षक लुक मिल सकता है। सूट के साथ दुपट्टे का सही चुनाव करना बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी बॉडी टाइप और लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से दुपट्टे को कुर्ती के साथ पहनेंगी, तो आपा एथनिक लुक और खास लगेगा। स्वतंत्रता दिवस पर कपड़ों का चुनाव करते वक्त भी ज्यादातर लड़कियां, तिरंगे के कलर्स को आउटफिट्स में उतारने की कोशिश करती हैं। ऐसे में हम आपको यहां दुपट्टे के कुछ ऐसे डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो काफी कलरफुल हैं, आपकी व्हाइट कुर्ती के साथ परफेक्टली मैच करेंगे और आपके एथनिक लुक को खास बनाएंगे।
ग्रीन बांधनी दुपट्टा
अगर आप हैवी दुपट्टा लेना पसंद नहीं करती हैं, तो इस बांधनी दुपट्टे को पहन सकती हैं। यह लाइट वेट होता है और इसे कैरी करना भी आसान होता है। इसे आप ओरेंज और व्हाइट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। यह काफी अच्छी लगेगा। आपको इस तरह के दुपट्टे मार्केट में 200-500 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, आप प्लेन दुपट्टे पर डाई भी करवा सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद की गोटापट्टी भी लगवा सकती हैं।
स्टाइल टिप- इसके साथ आप सिल्वर ज्वैलरी पहन सकती हैं। सिल्वर झुमकी और चूड़ियों के साथ आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इस लुक में आप मल्टीकलर चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
फुलकारी दुपट्टा
फुलकारी दुपट्टे, प्लेन कुर्ती के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। आप व्हाइट स्लीवलेस कुर्ती के साथ इस दुपट्टे को पहन सकती हैं। अगर आपके कंधे चौड़ें हैं तो आप फुल स्लीव्स भी पहन सकती हैं। फुलकारी में कई आकर्षक डिजाइंस एविलेवल होते हैं। यह दुपट्टे हैवी होते हैं और प्लेन कुर्ती के साथ आपको रॉयल लुक दे सकते हैं।
स्टाइल टिप- इसके साथ आप मीनकारी झुमके और ट्राईकलर बैंगल्स पहन सकती हैं। साथ ही पोटली बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।
ब्लू सिल्क दुपट्टा
इस दुपट्टे को परफेक्ट लुक लेने के लिए आप इसे ओरेंज कुर्ती और ग्रीन पेंट्स के साथ या फिर व्हाइट पेंट और ओरेंज कुर्ती के साथ इसे पहनें। सिल्क के इस तरह के दुपट्टे ऑफिस के स्वतंत्रता दिवस के फंक्शन में आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे आप पुरानी सिल्क साड़ी से भी बनवा सकती हैं।
स्टाइल टिप- इसके साथ टेसल इयररिंग्स पहनें। मैचिंग क्लच और पंजाबी थ्रेड वर्क वाली जूती के साथ अपने लुक को पूरा करें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक