सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की आज महासमुंद में चुनावी सभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। सरमा प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का विशेष विमान सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेगा। 11 बजे महासमुंद पहुंचकर सीएम बिस्वा जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 12.30 बजे महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में संबोधन के बाद दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ में चुनावी हुंकार भरेंगे। चुनावी जनसभा संबोधित के बाद शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि असम सीएम बिस्वा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा भी लेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक