स्कूल की प्रिसिंपल ने लगाई फांसी, इलाके में हड़कंप

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एक नामी स्कूल की प्रिसिंपल ने संदिग्ध हालातों में अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

हल्द्वानी में शनिवार देर रात ओमेक्स कालोनी निवासी एक नामी स्कूल की प्रिंसिपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है। महिला की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से करनाल हरियाणा के रहने वाली हैा। जहां पर उनके पति सुयोग भारीत का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। बताया जा रहा है कि 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति और दो बेटियों के साथ रह रही थी।