5 वर्षों से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले

शिमला। 5 वर्षों से एक स्थान पर डटे पुलिस कर्मचारियों के जल्द तबादले होंगे। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की तरफ से पूरी सूची तैयार की जा रही है। सामने आया है कि पूर्व भाजपा सरकार के समय से कुछ पुलिस कर्मचारी एक ही स्थान पर डटे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को विजिलैंस व सीआईडी में भी तैनाती नहीं दी जाएगी। पहले सरकार बदलने पर पुलिस जवान विजिलैंस और सीआईडी में जुगाड़ भिड़ाकर तैनाती पाते रहे हैं। इस बार तबादला आदेश में 5 साल से एक ही स्थान पर डटे कर्मचारियों को जिलों में भेजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय जल्द ही पूरी सूची तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष रखेगा।
सूचना ये भी है कि पूर्व सरकार के समय से कुछ पुलिस जवान और अधिकारी अभी तक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं। ऐसे में जल्द ही संबंधित जवानों को भी बदला जा सकता है। गौर हो कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल के लिए सूचियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थीं लेकिन 3 माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने पुलिस तबादलों से संबंधित प्रस्ताव वापस भेज दिया था। पिछली सरकार के समय में सचिवालय सहित अन्य स्थानों पर सेवाएं दे रहे पुलिस अधिकारियों व जवानों को बदले जाने का भारी दबाव है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक