राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में 4 चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 28 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे रायपुर आयेंगे। दोपहर 1 बजे भानुप्रतापपुर में सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.40 बजे फरसगांव में सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में सभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस बीजेपी दोनों की दलों के नेताओं का छग आना -जाना जारी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी हैं। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर।