कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ शुरू किया स्पीक अप कैम्पेन

भोपाल | मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर आज फिर से 50 प्रतिशत कमीशन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए स्पीक अप कैम्पेन शुरू किया है। सोशल मीडिया पर इस आरोप के साथ कांग्रेस के लोग ट्वीटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर आज प्रदेश भाजपा सरकार को घेर रहे हैं।
इसकी शुरूआत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने की, उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 50 प्रतिशत कमीशन का तिलिस्म तोड़े भाजपा सरकार। रणनीति के तहत चुनाव से पहले कांग्रेस इस बार भाजपा सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है। कांग्रेस की यह रणनीति ठीक कर्नाटक चुनाव की तर्ज पर हैं, वहां पर सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए 40प्रतिशत कमीशन की सरकार कांग्रेस ने बताई थी। अब यहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने तय किया है कि वह प्रदेश की भाजपा सरकार को 50 प्रतिशत कमीशन के आरोप लगाते हुए घेरेगी।
इसी कड़ी में आज स्पीक अप कैम्पेन शुरू किया गया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि जनता के हित में भाजपाई सरकार से अनुरोध है कि भ्रष्टाचार का तिलिस्म तोड़े, भर्ती घोटाले का तिलिस्म तोड़े, 50 प्रतिशत कमीशन का तिलिस्म तोड़े, महिला अपराध का तिलिस्म तोड़े, बेरोजगारी का तिलिस्म तोड़े।
उन्होंने कहा कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते हैं। नए-नए शब्द गढ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड कह रहे हैं। भाजपाईयों के दिल-दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नहीं आता। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रामकथा करवाने के बाद से भाजपा नेता कमलनाथ पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक