मारा घटमा बिराजता श्रीनाथ, यमुना, महाप्रभु, हम प्रेम दीवाने हैं

भीलवाड़ा। शरद पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष पर श्री निंबार्क सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन आज किया गया। आरोग्य पूर्णिमा रस महोत्सव निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में हुआ। भजन संध्या की शुरुआत गायिका युक्ति ओझा के बांके बिहारी और राधे रानी के भजन राधे राधे बोल श्याम आएंगे श्याम आएंगे से हुई। भक्त ताली बजाने पर मजबूर हो गए। भजन संध्या में हाथी भाटा आश्रम के संत दास, महंत बनवारी शरण काठिया बाबा सहित अन्य संत महंतों का सानिध्य मिला। समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राधेश्याम सोमानी ने बताया कि भजन संध्या में गिरिराज मित्र मंडल भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़, नीमच व मनासा शाखाओ का विशेष सहयोग रहा।

अस्थमा की दवाई का निःशुल्क वितरण किया गया। रामपाल मनीष असावा, लक्ष्मी लाल गांधी, जुगल किशोर बागडोडिया, कमल कंदोई, महावीर सिंह चैधरी, राजेश बालर, शांति प्रकाश मोहता का सहयोग रहा। एलेन इंस्टीट्यूट कोटा के डायरेक्टर गोविंद माहेश्वरी के मधुर भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। उन्होंने जब संत मिलन हो जाए तब इतना समझ लेना अब हरि से मिलन होगा, ऐसा प्यार बहा दे मैया चरणों से लग जाऊं मैं, मारा घटमा बिराजता श्रीनाथजी, यमुना जी, महाप्रभु जी, हम प्रेम दीवाने हैं…ऐसा रास रच्यो वृंदावन, व्हे रही पायल की झंकार आदि भजनों से सबको भक्ति रस में डूबने पर विवश कर दिया। हरिप्रसाद अग्रवाल, अशोक मुंदड़ा, सुशील गुप्ता, सुरेश कोगटा, चंद्र प्रकाश राठी, गोपाल सुखवाल, विनय माहेश्वरी, महेश जाजू, संजीव राठी, मनीष अजमेरा, हरीश काकानी, संजीव राठी, विनोद ओझा, अमित काबरा, ललित ओझा, रोशन सिंह आदि सदस्य व्यवस्था में जुटे रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक