महिलाओं को 30 साल की उम्र से पहले बच्चों को जन्म देना चाहिए: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि महिलाओं को 30 साल की उम्र से पहले बच्चों को जन्म देना चाहिए। सीएम ने यह बयान गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक समारोह को संबोधित करते हुए दिया। सीएम ने समारोह में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम बाल विवाह को रोकने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अगर आप बहुत कम उम्र में बच्चे को जन्म देंगी तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी तरह, अगर आप वही काम अधिक उम्र में पहुंचने के बाद करती हैं, जैसे कि 30 या 35 उम्र में तो जरूर कुछ परेशानियां होंगी।
मुख्यमंत्री ने 22 से 30 वर्ष की आयु के बीच महिलाओं को जन्म देने के लिए ‘आदर्श आयु’ का भी प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि 22 से 30 वर्ष की उम्र बच्चे को जन्म देने के लिए अच्छी उम्र है, क्योंकि मानव शरीर में कुछ बुनियादी चीजें होती हैं। भगवान ने हमारे शरीर को ऐसा ही बनाया है। इसलिए मेरा सुझाव है कि जिन लड़कियों ने अभी तक शादी नहीं की है, वे जल्द करें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक