ट्रैक्टर स्टंट बना जानलेवा, शख्स की दर्दनाक मौत

बटाला। आए दिन सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो आते रहते हैं। जिसे देख लोगों का होश उड़ जाता है। लेकिन हाल ही में मेले में स्टंट का जानलेवा रुख देख सब शौक में हैं. जाने इसका मामला। गांव सराचूर में एक छिंज मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 29 साल थी। सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गए।

हलका फतेहढ़ चूड़ियां निवासी सुखमनदीप सिंह अपने मां-बाप के अकेले पुत्र थे और किसान मार्चे में सुखमनदीप सिंह ने काफी बढ़कर हिस्सा लिया था। सुखमनदीप की मौत के बाद मेला आयोजकों ने मेला कैंसिल करने की घोषण कर दी।
गुरदासपुर के बटाला में मेले में स्टंट कर रहे स्टंटमैन सुखमनदीप सिंह की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई. 29 साल का सुखमनदीप सिंह अपने ही ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके नीचे आ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. pic.twitter.com/3HgmuWUcR8
— Shubham Rai (@shubhamrai80) October 29, 2023
जानकारी के अनुसार गांव सारचूर के खेल मैदान में छिंज मेला चल रहा था। जिस दौरान देर रात मेले में सुखमनदीप सिंह ठठा अपने ट्रैक्टर के साथ स्टंट करने पहुंचे। सुखमनजीत सिंह अपने ट्रैक्टर के अगले पहिए ऊपर उठा कर पीछे वाले टायरों को मिट्टी में दबा कर दौड़ते हुए ट्रैक्टर से नीचे उतर गए और टैक्टर के साथ साथ-साथ चलने लगे।
लेकिन ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और मिट्टी से निकल कर मेला देख रहे लोगों की तरफ दौड़ने लगा। जिसे काबू करने के लिए जैसे ही सुखमजीत सिंह ट्रैक्टर के पास गए तो बेकाबू ट्रैक्टर की नीचे आ गए। इस दौरान पास ही खड़े दो लोगों ने सुखमनजीत को ट्रैक्टर के नीचे से निकालनो का प्रयास भी किया लेकिन तब तक सुखमनजीत की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मेला प्रबंधन ने मेला समाप्त करने की घोष