चेहरे की झाइयां मिटाए इन आसान घरेलू उपायों से

चेहरे के काले दाग धब्बे और झाइयां होने से त्वचा के रंग में एक प्रकार की असमानता दिखनी शुरू हो जाती है। त्वचा पर गहरे कत्थई, काले रंग के धब्बे हो जाते हैं। त्वचा का रंग कभी हल्का तो कभी गहरा हो जाता है। दाग का आकार भी घटता-बढ़ता रहता है। त्वचा में आई इसी असमानता की झाइयां कहते हैं। कभी कभी ये झाई आपके त्वचा को बदसूरत बना सकती है। इसके बहुत से उपचार मौजूद है। यह उपचार बहुत ही महँगे हो सकते है और त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते है और दूसरे दुष्प्रभाव भी हो सकते है। झाई के दागों को प्रकृति की मदद से हटाना प्राचीन काल से चला आ रहा है। झाईयां समस्या के समाधान के लिए कई घरेलू उपाय किये जा सकते हैं।
* नींबू : नींबू के पतले टुकड़े काटे। इन्हे झाई वाली जगह पर लगा के रहने दे आधे घंटे तक। यह पद्धति अपनाने मे तकलीफ़ हो तो झाइयां हटाने के घरेलू नुस्खे इन हिन्दी मे आप नींबू का रस निकाले और रुई को भिगो के झाई पर घिसते रहे 5 मिनिट तक। 20 मिनिट के बाद धो दे। नींबू के रस मे AHA और BHA होते है जो रंग हल्का करने मे सहायक है।
* शहद और सिरका : झाइयां दूर करने के लिए आधा चम्मच शहद (Honey) में 4-5 बूंद सिरका मिलाकर झाइयों पर लगाएं। शहद में मैग्नेशियम, कैल्शियम, बीटा कैरीओस्टेटिक आदि तत्व पाए जाते हैं, तथा सिरके में पाए जाने वाले तत्व चेहरे पर उत्पन्न हुए दाग-धब्बों और झाइयों को साफ कर देते हैं। यह प्रयोग सप्ताह में दो बार करें।
* खीरा, टमाटर : एक चम्मच खीरे का रस, एक चम्मच गाजर का रस, एक चम्मच टमाटर का रस अच्छी प्रकार मिलाकर नियमित रूप से झाइयों पर लगाने से झाइयां दूर होती हैं। खीरा, गाजर और टमाटर में पाए जाने वाले तत्व अच्छे ब्लीच का काम करते हैं।
* प्याज : प्याज में सल्फर होता है और यह त्वचा से सभी किस्म के दाग मिटाने में गुणकारी होता है। बाजार में उपलब्ध लाल प्याज लें। झाई के उपाय, उसकी एक स्लाइस काटकर चेहरे पर झाई की जगह पर धीरे से मालिश करें। अगर तुरंत उपाय पाना चाहें तो प्याज को मिक्सर में मसलकर वह पेस्ट चेहरे पर झाई की जगह पर लगाएं।
* आलू : आलू घर पर आसानी से पाया जाता है। कई लोगों को यह बात पता नहीं है की आलू झाई कम करने के लिए आद्भुत उपाय है। आलू छीलकर उसकी 1 स्लाइस काट लें। एक बर्तन में थोड़ी छाछ लेकर उसमे यह स्लाइस डुबोकर झाई पर रगड़ें। लगातार 5 मिनट तक मालिश करते रहें। अच्छे नतीजे पाने के लिए हफ्ते में 3 बार यह उपाय करना जरुरी है।
* हरा धनिया : ताजे हरे धनिये की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को काली झाइयों के साथ चेहरे के दाग धब्बों पर भी लगाया जा सकता है। इससे त्वचा पर पड़े निशाँ और दाग धीरे धीरे गायब होने लगते हैं, इसे लगाकर सूखने दें और उसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।
* पपीता : पपीते में विरंजक तत्वों की मौजूदगी त्वचा के रंग को हल्का बनाने में मदद करती है इसीलिए झाइयों के घरेलु उपचार में पपीते का प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए पके हुए पपीते को मसल कर पेस्ट की तरह बना लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें, अगर आपको हल्दी से किसी तरह की समस्या हो तो इस प्रयोग को बिना हल्दी के भी किया जा सकता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक