प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन की उपस्थिति में अब्राहम तिर्की, गोपेश कुमार साहू, संगीता केतन शाह को सैकड़ों साथियों सहित पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। अब्राहम तिर्की जनजाति समाज से आने वाले जशपुर के वरिष्ठ समाज सेवी, विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे है। वे उप मंडल अधिकारी के पद से सेवा निवृत्त होने के बाद वर्ष 2013 से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे है साथ ही वो पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके है युवाओं में खेल भावना के विकास के लिए ग्रामीण स्तर पर खेलों का आयोजन कराते रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश में किए जा रहे कार्यों तथा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
गोपेश कुमार साहू, साहू समाज के सम्मानित समाज सेवी है साथ ही वो पार्षद है वे रायपुर जिले में सामाजिक कार्यों के साथ-साथ युवाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने अपने सैकड़ों साथियों सहित भाजपा में प्रवेश किया। भिलाई से सुप्रसिद्ध महिला उद्योगपति व समाज सेवी श्रीमती संगीता केतन शाह को उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश कराया गया। संगीता केतन शाह सामाजि कार्यों एवं महिलाओं के उत्थान के कार्यों में विगत कई वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के माध्यम से समाज सेवा का संकल्प लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश ब्रिजपुरिया ने भाजपा प्रवेश करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके भाजपा से जुड़ने पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या में जो वृध्दि हुई है उसका लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। सभी मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में संघर्ष करेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक