यात्रियों से भरी बस पलटी

बहराइच। बहराइच से यात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस मंगलवार शाम को जोलाहन पुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। बस में सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घायलों को साथनीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के झिंगहाघाट प्राइवेट बस स्टैंड से बस संख्या यूपी 12 एटी 7472 यात्रियों को लेकर इमामगंज के लिए दोपहर एक बजे के आसपास रवाना हुई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। कुछ यात्री भीड़ अधिक होने से खड़े थे। बस शाम को चार बजे इमामगंज के लिए रवाना हुआ। कोतवाली नानपारा के जोलाहन पुरवा गांव बस पहुंची। तभी चालक नियंत्रण खो बैठा।अनियंत्रित बस खड्ड में जा गिरी।
बस खड्डा में गिरते ही अफरा तफरी मच गई। लोग बचाव के आवाज लगाने लगे। हादसे की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंचे। गांव के लोगों ने बस के अंदर से घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी को सीएचसी और निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। बस में बालक समेत 14 यात्री घायल हुए हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़, उप निरीक्षक मंत राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की। इसके बाद घायलों को अस्पताल लेकर चली गई। वहीं बस के नीचे दबकर एक बकरी की भी मौत हो गई। जिसका पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक द्वारा किया गया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही बस खड्ड में पलटी। वैसे ही बस से कूदकर चालक और परिचालक फरार हो गए। किसी भी यात्री का किराया भी वापस नहीं किया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस का चालक नशे में था। उसने बस रवाना करने से पूर्व शराब का सेवन किया था। जिसके चलते शुरू से ही बस का संचालन करने में चालक को दिक्कत हो रही थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक