‘कैप्टून कूल’ ने 3 साल पहले किया था संन्यास का ऐलान, माही के ये रिकॉर्ड अभी हैं अटूट

15 अगस्त 2023 को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास लिए तीन साल हो गए हैं ।उन्होंने आज के दिन 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी विश्व के महान खिलाड़ी और सफल कप्तान रहे हैं।वहीं उनकी बेहतरीन विकेटकीपिंग का कोई तोड़ नहीं रहा है। धोनी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात करें तो उन्होंने 2004 में 23 दिसंबर को बांग्लादेश के लिए वनडे डेब्यू किया था। 2005 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा था और 123 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए थे।
धोनी के बल्ले से निकली यह विस्फोटक पारी यादगार रही है।धोनी को सबसे पहले 2007 में भारत की कप्तानी सौंपी गई थी, उन्होंने टी 20 विश्व कप में भारत की कप्तानी संभाली और भारत को विश्व विजेता बनाया । भारत ने धोनी की कप्तानी में विश्व कप 2011 में जीत हासिल की।
भारत ने 28 साल बाद वनडे विश्व कप पर कब्जा जमाया था। धोनी के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है। महेंद्र सिंह धोनी ने 350 मैचों में 444 बार खिलाड़ियों को आउट किया है ।इसमें 321 कैच और 123 स्टम्प्स शामिल हैं ।इस मामले में कुमार संगकारा पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 482 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी धोनी की सक्रीयता आईपीएल में रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक