मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पश्चात खिचड़ी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लखीसराय। किउल रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा स्थान प्रांगण में बीते शनिवार को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पश्चात खिचड़ी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय राज़द विधायक प्रहलाद यादव, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, नप सभापति अरविंद पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, लोजपा नेता अशोक सिंह, किउल रेल डीएसपी मो इमरान परवेज ,जीआरपी थाना प्रभारी नसीम अहमद, आर पी एफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह , पिपरिया पैक्स अध्यक्ष शंकर यादव, समाजसेवी नवल मंडल, रविकांत यादव,सकल देव यादव , प्रेम सागर यादव , अरूण मंडल,राम ईश्वर यादव, अनिल पासवान, सुरेश प्रसाद सिंह, महेश यादव, प्रवीण साव, अजित पटेल प्रधानाध्यापक कुमार व्रजेश सहित अन्य गणमान्य लोग एवं श्रद्धालू गण मौजूद थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पश्चात पूजा अर्चना कर खिचड़ी का महाप्रसाद ग्रहण किया।
