
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मण्डल सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होना है। जिसमे सभी जिला अध्यक्ष ,महामंत्री ,प्रदेश पदाधिकारी अपेक्षित किये गए है।

जिसमे दिन भर में तीन सत्र होंगे – प्रथम सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी ,प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बड़ाजेना, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमन डीप सिंह उपस्थित रहेंगे। दूसरा सत्र में विधायक व भाजयुमो प्रभारी सुशांत शुक्ला, आलोक डंगस, दीपज्योति मुंड और अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा छ ग युवा मोर्चा प्रभारी विजय शर्मा मौजूद रहेंगे।