कन्या पूजन, जानें तारीख व मुहूर्त

ज्योतिष न्यूज़ : देशभर में नवरात्रि की धूम मची है और माता का हर भक्त देवी भक्ति में लीन है आज नवरात्रि का छठा दिन है जो कि मां कात्यायनी की पूजा को समर्पित होता है। नवरात्रि का त्योहार पूरे नौ दिनों तक चलता है जिसमें माता के अलग अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से आरंभ होकर 23 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा।

ऐसे में अधिकतर देवी भक्तिों के मन में यह दुविधा है कि नवरात्रि में कन्या पूजन किस दिन करना लाभकारी माना जाता है तो आज हम आपको इस दुविधा को दूर करते हुए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और तारीख के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
कन्या पूजन की तारीख—
शास्त्रों की मानें तो नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने पर ही कन्या पूजन करना उचित होता है जिसके बाद ही भक्तों को अपने व्रत का पारण करना चाहिए लेकिन जो लोग अष्टमी पर अपनी कुलदेवी का पूजन करते हैं वह महाष्टमी पर कन्या पूजन कर सकते हैं क्योंकि नवरात्रि में अष्टमी नवमी दोनों दिनों को विशेष माना जाता है। कन्या पूजन करने से देवी मां की कृपा प्राप्त होती है और घर में अन्न धन के भंडार सदा भरे रहते हैं। इसके अलावा नवमी तिथि पर भी आप कन्या पूजन कर माता की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
अष्टमी नवमी पर कन्या पूजन का मुहूर्त
पंचांग के अनुसार अश्विन शुक्ल पक्ष की महाष्टमी 21 अक्टूबर को रात 9 बजकर 53 मिनट से आरंभ हो रही है जिसका समापन 22 अक्टूबर को रात 7 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। वही कन्या पूजन के लिए सुबह 7 बजकर 51 मनट से सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक का समय है इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। वही नवमी तिथि पर कन्या पूजन के लिए सुबह 6 बजकर 27 मिनट से सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक का समय शुभ है इसके अलावा दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक कन्या पूजन किया जा सकता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |