आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वट्टी वसंत कुमार का निधन

विशाखापत्तनम (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री वट्टी वसंत कुमार का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। कांग्रेस के पूर्व नेता ने विशाखापत्तनम के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पश्चिम गोदावरी जिले से ताल्लुक रखने वाले कुमार 2004 और 2009 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर उन्गुटुर निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्त आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए थे।
उन्होंने वाई.एस. राजशेखर रेड्डी, के. रोसैया और किरण कुमार रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने ग्रामीण विकास और पर्यटन विभागों को भी संभाला।
2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद उन्होंने खुद को राजनीति से दूर कर लिया।
वसंत कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पुल्ला ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एन. वी. रघुवीरा रेड्डी और जन सेना पार्टी के नेता नदेंडला मनोहर ने वसंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक