बंदरों के दौड़ने से छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

शाहजहांपुर। लिलथरा गांव में बंदरों का आंतक है। एक व्यक्ति मकान की छत पर बैठा हुआ था। अचानक बंदर मकान की छत पर आ गए। बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो बंदर उस पर दौड़ पड़े। मकान की छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।
कांट थाना क्षेत्र के गांव लिलथरा निवासी 45 वर्षीय मूलचंद्र शनिवार की शाम छह बजे मकान की छत पर बैठा था। इसी बीच कई बंदर उसकी मकान की छत पर आ गए। उन्होंने बंदरों को भगाने का प्रयास किया। बंदर उसकी तरफ दौड़ पड़े और अचानक छत से नीचे आगंन में गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगने पर बेहोश हो गया। परिवार वाले दौड़कर गए और घायल को उठाया।
इधर मकान की छत पर जाकर बंदरों के झुंड को भगाया। परिवार वाले घायल को लेकर रात जिला अस्पताल आए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने थाना कांट पर सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव वालों ने बताया कि गांव में कई बंदर है और कई लोगों को काट चुके है। जो घरों में घुसकर सामान को नुकसान कर देते है। वन विभाग को फोन पर सूचना दी गई। लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने बंदरों को पकड़वाने का प्रयास नहीं किया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक