किशोरी से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। अपने चाचा के घर आई एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी की। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छह नवंबर की शाम किशोरी अपने चाचा के घर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही अभिषेक और उसके एक दोस्त ने उसे रोका और परेशान किया।

शोर तेज होने पर आरोपी भाग गए। जानकारी मिलने पर लड़की ने पुलिस को बयान दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।