रणवीर-दीपिका ने सुहाना-अबराम को चूमकर जताया प्यार

विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान, दीपिका पादुकोण व उनके पति रणवीर सिंह और बॉलीवुड के कई सेलेब्स स्टेडियम में पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक में दीपिका और रणवीर को शाहरुख-गौरी के बच्चों सुहाना खान और अबराम का प्यार से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।

दीपिका पादुकोण के फैन पेज ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका-रणवीर पहले एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। जैसे ही शनाया आगे बढ़ीं, यह कपल सुहाना और अबराम का स्वागत करने के लिए उनकी ओर बढ़ते देखा गया। रणवीर ने पहले अबराम का माथा चूमा और फिर सुहाना को गले लगाकर बधाई दी। इस बीच दीपिका ने अबराम से बात की, जो उनकी ओर हाथ हिला रहे हैं। सुहाना से बात करने से पहले दीपिका ने अबराम को किस किया।
Deepika and Ranveer with Shanaya, Suhana, AbRam and SRK at the match pic.twitter.com/RY6FFIg8sd
— Team DP Malaysia (@TeamDeepikaMY_) November 20, 2023
मैच के दौरान रणवीर, शाहरुख को गले लगाते भी दिखे। दीपिका जींस के साथ टीम इंडिया की जर्सी और रणवीर नारंगी जर्सी पहने थे। सुहाना ने बैगी जींस के साथ फिटेड नेवी ब्लू क्रॉप टॉप और शाहरुख ने नेवी ब्लू जैकेट के साथ सफेद टी-शर्ट कैरी की थी। बता दें कि स्टेडियम में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, लोकेश राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, विवेक ओबेरॉय, दग्गुबाती वेंकटेश, आशा भोंसले भी मौजूद थे।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।