जंगल में अर्धनग्न मिला शव शाही की महिला का निकला

बरेली। चार दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव पनबड़िया में जंगल मे एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। आज शव की पहचान शाही गांव निवासी महिला के रूप में हुई।
महिला का नाम शाही थाना क्षेत्र की मुबारकपुर निवासी 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी पुरन लाल बताया जा रहा है। परिवार का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर चार दिन पहले घर से निकली थी। तब से उसे तलाश किया जा रहा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
परिजनों का कहना है कि पुलिस से आज सूचना मिली कि एक महिला का शव अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम पर रखा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर देखा तो महिला की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। परिवार ने किसी से भी रंजीश होने से इनकार किया है। वहीं, पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह हैंगिंग बताया जा रहा है, लेकिन सवाल यही उठता है कि महिला का शव खेत में पड़ा मिला था उसे किसने मारा यह एक जांच का विषय है।
बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के पनबड़िया गांव में उस समय हड़कंप मच गया था, जब ग्रामीणों ने जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा था। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी क्राइम और मीरगंज सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के मुताबिक, पनबड़िया गांव निवासी प्रमोद और देवेंद्र फसल को पानी लगाने के लिए बीती शाम खेत में इंजन रखने गए थे, जहां उन्होंने जंगल में अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ देखा था। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक