पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर किसी डीजीपी की बेटी परेड कमांडर बनेगी

मध्यप्रदेश | स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ का मुख्य समारोह 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। यह पहला मौका होगा है जब स्वतंत्रता दिवस परेड में आईपीएस बेटी सोनाक्षी सक्सेना से पिता पुलिस महानिदेशक(डीजीपी) सुधीर सक्सेना सलामी लेंगे। एसीपी इंदौर सोनाक्षी इस बार परेड कमांडर हैं। वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पिता डीजीपी सुधीर सक्सेना को भी सलामी देंगी।
रविवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल लाल परेड ग्राउंड में हुई। डीजीपी के साथ एडीजी फरीद शापू एवं कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 18 टुकड़ियां हिस्सा ले रहीं हैं। इनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड) शामिल हैं।
