विस्तारा की मुंबई के लिए दूसरी फ्लाइट आज से शुरू होगी

उत्तराखंड | एयरलाइंस विस्तारा शनिवार से मुंबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान संचालित करेगी। अभी तक कंपनी की मुंबई के लिए एक ही फ्लाइट थी। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कंपनी ने एक और फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है. इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. इस उड़ान के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी.
विस्तारा की यह फ्लाइट सुबह 8.15 बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेगी. जबकि यहां से फ्लाइट सुबह नौ बजे उड़ान भरेगी। देहरादून एयरपोर्ट पर विस्तारा की यह तीसरी उड़ान होगी। इससे पहले कंपनी दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान संचालित करती है। एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि विस्तारा की यह फ्लाइट इस पूरे समर सीजन में देहरादून-मुंबई के बीच नियमित रूप से उड़ान भरेगी। कुछ हफ्ते पहले भी विस्तारा ने मुंबई के लिए उड़ानें शुरू की थीं। जो 15 दिन चलने के बाद बंद कर दिया गया।
जौलीग्रांट। खराब मौसम के कारण दिल्ली से जौलीग्रांट आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग नहीं कर सकी। आसमान में बादल छाए रहने के कारण फ्लाइट कुछ मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही, लेकिन लैंडिंग के लिए हरी झंडी नहीं मिलने पर फ्लाइट वापस दिल्ली लौट गई। इस दौरान दून से दिल्ली जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार करते रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक