बृहस्पतिवार को क्या करे दान

बृहस्पतिवार को क्या दान करना चाहिए? यह सवाल सभी के मन एक बार जरूर आता होगा। शास्त्रों में दान को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है। ब्राह्मण आदि को दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति से संबंधित चीजों का दान करने से बृहस्पति ग्रह की पीड़ा का नाश होता है और दोषों से मुक्ति मिलती है।
बृहस्पतिवार को पीले पुष्प, पीला वस्त्र, शक्कर, घोड़ा, चने की दाल, हल्दी, ताजे फल, स्वर्णपत्र, कांस्य आदि का दान करना शुभ माना जाता है। ऊपर लिखित चीजों का दान गुरुवार को करने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और गुरु के शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है। भगवान विष्णु को पीला रंग और पीले रंग की वस्तुएँ पसंद हैं। इस दिन पीला खाना खाना और पीले रंग की वस्तुओं को दान करने से नारायण की कृपा प्राप्त होती है। नारायण की कृपा प्राप्त होने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
सफेद सरसों, सफेद फूल, चमेली के पुष्प, गूलर, मुलहठी, दमयंती और शहद मिश्रित जल से स्नान करने से भी देवगुरु बृहस्पति के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और शुभ प्रभाव में वृद्धि होती है। अशुभ प्रभाव के नष्ट होने से व्यक्ति को सभी प्रकार की पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से गुरु के शुभ प्रभाव में तुरंत वृद्धि होती है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक