कर्पूरी चर्चा एवं मुख्यमंत्री धन्यवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू की बैठक आयोजित

लखीसराय। जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल की देखरेख में कर्पूरी चर्चा एवं मुख्यमंत्री धन्यवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर हलसी प्रखंड में जद यू की बैठक आयोजित आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद संगठन के पदाधिकारी ,प्रखंड अध्यक्ष एवं सम्मानित लोगों से आगामी 4 नवंबर 2023 को जिला मुख्यालय के आर के मैदान में आयोजित होने वाली कर्पूरी चर्चा एवं मुख्यमंत्री धन्यवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का आगमन कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तार से प्रचार प्रसार किये जाने पर विचार विमर्श किया गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने तमाम लोगों से कार्यक्रम की सफलता के लिए जन-जन में प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान तेज किए जाने की अपील की। विदित हो कि लखीसराय विधानसभा में कर्पूरी चर्चा तथा जाति आधारित गणना की सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित धन्यवाद कार्यक्रम के लिए आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारी के लिए हलसी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन ने अध्यक्षता की । बैठक में जिलाध्यक्ष जदयू रामानंद मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी जदयू मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष कपिलदेव महतो, अशोक शर्मा , पूर्व जिला परिषद रामजी पासवान,प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र राय, जदयू नेता एवं पूर्व जिप सदस्य प्रशांत कौशल, लक्ष्मण महतो, प्रखंड प्रभारी भासो यादव, नेता घोघन सिंह,मसुदन महतो,सभी पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।