एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, सभी लड़के

आरा। आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में शनिवार की सुबह एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार की सुबह बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में बक्सर निवासी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है एवं चारों बच्चे लड़के हैं। हालांकि उक्त महिला को चारों चारों बच्चे सिजेरियन से हुए हैं। महिला के एक साथ चार बच्चे के जन्म देते ही पूरे अस्पताल में लोगों के बीच अफरा-तफरी गई। देखते ही देखते उक्त महिला एवं नवजात चारों बच्चे को देखने की भीड़ इकट्ठी हो गई।

वहीं एक साथ चार लड़के के पैदा होते ही उक्त महिला के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला बक्सर जिला के नैनीजोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर गांव निवासी भरत यादव की 32 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी है। उक्त महिला के पति भरत यादव ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसकी शादी वर्ष 2013 के मई महीने में हुई थी। जबकि उसका गौना 2015 में हुआ था।