महोबा में नीले हिरण के शिकारियों ने गर्भवती महिला को मारी गोली

महोबा। एक चौंकाने वाली घटना में उत्तर प्रदेश के महोबा में, नीले हिरण का शिकार करने वालों द्वारा गलती से गोली चलाने के बाद एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला वंदना (30) के पेट में गोली लगी, जब वह खेत में काम कर रही थी। आनन फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया गया। वह नाजुक हालत में बताई जा रही है।
वंदना के पति, भूपेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी दो लोगों ने उसके पेट में गोली मार दी। ये लोग नीले हिरण का शिकार करने आए थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने गोली की आवाज सुनी, वह अपनी पत्नी के पास दौड़ कर पहुंचे और देखा कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
गोली चलाने वाले दोनों व्यक्ति मौके से भाग गए। अस्पताल के एक अधिकारी के बयान के मुताबिक, वंदना और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हालत गंभीर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक