रास्ता रोककर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, महिला शौच करने गई हुई थी। उसी दौरान एक युवक ने उसका रेप कर दिया। वारदात नेशनल हाईवे से 100 मीटर अंदर जंगल में हुई थी।
वारदात के बाद आरोपी अपना बैग छोड़कर भाग गया था। जिसमें उसका आधार कार्ड भी था। इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे पकड़ लिया गया है। जिसे जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के नैमेड थाना क्षेत्र का है।
2 दिन पहले सोमवार को नैमेड का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी इलाके की रहने वाली एक महिला बाजार से सामान की खरीदी कर घर लौट रही थी। वहीं साप्ताहिक बाजार के नजदीक स्थित जंगल में वह शौच करने चली गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने सुनसान जंगल का फायदा उठाते हुए महिला का रेप कर दिया।
वारदात बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे से करीब 100 मीटर अंदर हुई। दुष्कर्म के बाद महिला बेसुध हो गई थी। जिसके बाद आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गया था। लेकिन उसने अपना बैग भी वहीं छोड़ दिया था।
फिर कुछ घंटे के बाद महिला पुलिस थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने जब मामले की जांच की और घटना स्थल का मुआयना किया तो पुलिस के हाथ बैग लगा। जिसमें थदयुश लकड़ा नाम के एक शख्स का आधार कार्ड मिला। यह मिड़ते गांव के स्कूल पारा का रहने वाला था।
इसी के आधार पर पुलिस ने कुछ दुकानदारों से पूछताछ की। CCTV कैमरे खंगाले गए। फिर किसी तरह से आरोपी के घर तक पुलिस पहुंच गई। उसे पकड़ कर पुलिस थाना लाया गया। पीड़ित महिला ने भी आरोपी की पहचान कर ली। बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक