यह है चीज़ से मिलने वाले पोषक तत्व

चीज़ (Cheese) खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी। लेकिन अगर इसका सेवन संतुलित मात्रा से अधिक किया जाये तो यह सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। चीज़ जिसे सामान्य रूप से लोग पनीर भी कहते हैं दरअसल एक डेयरी प्रोडक्ट है। चीज़ में पनीर की तुलना में अधिक मात्रा में फैट और प्रोटीन पाया जाता है। चीज़ का इस्तेमाल तमाम डिशेज जैसे पास्ता, पिज्जा, सैंडविच आदि को बनाने में किया जाता है। अगर चीज़ का सेवन उचित मात्रा में किया जाए तो इसके सेवन से शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। पनीर या चीज़ में शरीर के लिए फायदेमंद प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। चीज़ में संतृप्त वसा और सोडियम भी उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। चीज़ या पनीर को सम्पूर्ण भोजन भी माना जाता है। आमतौर पर शरीर के लिए सम्पूर्ण भोजन बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन अगर इनका सेवन अधिक मात्रा में किया जाये तो यह हानिकारक भी हो सकते हैं। इस लेख में आइए जानते हैं ज्यादा चीज़ (Cheese) के सेवन से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में।
चीज़ में मौजूद पोषक तत्व (Cheese Nutritional Value)
cheese-nutritional-value
चीज़ के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानने से पहले इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है। अलग-अलग तरह की चीज़ में पोषक तत्वों की मात्रा भी अलग-अलग ही होती है। सामान्य रूप से चीज़ में कैल्शियम, वसा और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ घास खाने वाले जानवरों के दूध से बने चीज़ में सबसे ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। चीज़ में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाने वाले पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।
कैलोरी (Calories)
संतृप्त वसा (Saturated Fat)
कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol )
सोडियम (Sodium)
पोटेशियम (Potassium)
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate )
चीनी (Sugar)
प्रोटीन (Protein)
विटामिन सी (Vitamin C)
कैल्शियम (Calcium)
आयरन (Iron)
विटामिन डी (Vitamin D)
विटामिन बी-6 (Vitamin B6)
कोबालिन (Cobalamin)
मैग्नीशियम (Magnesium)
