अरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगाया

भोपाल | कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा के आज तीसरे दिन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने हटा में पत्रकार वार्ता कर यहां के विधायक और जिला प्रशासन पर सभा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात को हटा में सभा होना थी, लेकिन यहां के विधायक के दबाव में जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी। वहीं अजय सिंह ने रीवा से जनआक्रोश यात्रा शुरू की, महाकौशल की यात्रा का नेतृत्व कर रहे सुरेश पचौरी ने बैतूल से यात्रा शुरू की।
जीतू पटवारी ने उज्जैन संभाग की यात्रा गांधी सागर से शुरू की और शाम को सीतामऊ पहुंचेगी। यादव ने कहा कि यह आक्रोश एक दो दिन का नहीं बल्कि पूरे 18 साल का है। इसलिए हम यह यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा में जनता उमड रही है, सरकार डर रही है। इसलिए हमारी सभाएं नहीं होने देना चाहते हैं।
यादव ने कहा कि घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार, महिलाओं, आदिवासियों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। इसलिए भाजपा को आशीर्वाद यात्रा नहीं बल्कि माफी यात्रा निकालना चाहिए। इधर अजय सिंह ने कहा कि जनता की भीड़ जो हमारी यात्रा में उमड़ रही है, यह बता रही है कि प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की सरकार से परेशान है। हम सब मिलकर इस संभाग की सभी सीटें जीतेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक