समय पर नहीं आते हैं पीरियड्स? पिएं यह डिटॉक्स वॉटर

महिलाओं की सेहत के लिए पीरियड्स का समय पर होना जरूरी है। पीरियड्स का अनियमित होना, हार्मोनल इंबैलेंस का संकेत हो सकता है। थायरॉइड, पीसीओडी या फिर अन्य कई हेल्थ कंडीशन्स की वजह से भी पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं। इसके अलावा खान-पान सही न होना, शरीर में खून की कमी होना, स्ट्रेस अधिक लेना भी पीरियड साइकिल पर असर डालता है। सही पीरियड साइकिल 28 दिनों का होता है, जिसमें 29वें दिन पीरियड्स आ जाने चाहिए। 1-2 दिन का डिले होना सामान्य है। लेकिन अगर पीरियड्स में इससे भी ज्यादा डिले हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पीरियड्स को नियमित करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड्स को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं। इसके बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स की है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पीरियड्स को नियमित करने के लिए चेस्ट बेरी डिटॉक्स वॉटर
चेस्ट बेरी डिटॉक्स वॉटर पीरियड्स को नियमित करने में सहायक है।
महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर कर मेंस्ट्रुअल साइकिल को सही करने में यह मदद कर सकता है।
पीरियड्स के अनियमित होने का मुख्य कारण ओव्युलेशन और मेंस्ट्रुअल साइकिल को मैनेज करने वाले हार्मोन्स में कमी है।
यह डिटॉक्स वॉटर, इन हार्मोन्स के सीक्रेशन को नियमित करता है।
ब्रेन में डोपामाइन एक्टिविटी पर असर डालता है।
डोपामाइन बढ़ने से प्रोलैक्टिन हार्मोन के स्त्राव में कमी आती है।
प्रोलैक्टिन हार्मोन बढ़ने से महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं।
रिप्रोडक्टिव हार्मोन्स को बैलेंस करने में सहायता करता है।
दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रापर्टीज पाई जाती हैं।
यह पीरियड्स को नियमित करने और इस दौरान होने वाले दर्द को कम करती है।
बेसिल सीड्स विटामिन्स, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं।
हार्मोन्स साइकिल और पीरियड्स को मैनेज करने में मदद करते हैं।
जिन महिलाओं का पीरियड साइकिल सही नहीं है, उन्हें इस डिटॉक्स वॉटर का सेवन जरूर करना चाहिए।
चेस्ट बेरी डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं?
सामग्री
चेस्ट बेरी- 1 टी बैग या 1 टीस्पून
पानी-1 लीटर
बेसिल सीड्स भीगे हुए- 1 टीस्पून
दालचीनी- 1 चुटकी
विधि
सभी चीजों को 1 लीटर पानी में मिलाएं।
लगभग आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें।
आपका डिटॉक्स वॉटर तैयार है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक